बांका: कुर्माहाट में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ विसर्जन, रात 8-9 बजे निकली भव्य शोभायात्रा

संवाददाता । अंग संदेश।

बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत कुर्माहाट स्थित मां सरस्वती मेला मैदान में आयोजित श्री श्री 108 सतचंडी महायज्ञ सह मां वैष्णो देवी एवं राधा-कृष्ण अचल प्राण प्रतिष्ठा और राम कथा कार्यक्रम के समापन के बाद रविवार रात करीब 8 से 9 बजे के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
यह शोभायात्रा कुर्माहाट से निकलकर कुर्मा बाजार, फतुचक होते हुए गेरूआ नदी तक पहुंची, जहां विधि-विधान के साथ प्रतिमाओं का विसर्जन किया गया।


जुलूस में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। डीजे और बाजा-गाजा के साथ निकली शोभायात्रा में युवाओं ने उत्साहपूर्वक नाच-गान किया, जिससे पूरा वातावरण भक्ति और उल्लास से भर गया।
वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर धोरैया थाना पुलिस पूरी तरह सतर्क रही। प्रशासन की मौजूदगी में पूरे कार्यक्रम को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराया गया और कहीं से भी किसी प्रकार की अप्रिय घटना की सूचना नहीं मिली।
इस प्रकार सभी धार्मिक अनुष्ठान एवं विसर्जन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो गया।

रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की
आवाज
जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!