
संवाददाता । अंग संदेश।
बांका जिला के धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित बहुद्देशीय भवन में शनिवार (04 अप्रैल 2026) को जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार ने की, जिसमें थाना अध्यक्ष अमित कुमार, राजस्व कर्मचारी सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी मौजूद रहे।
जनता दरबार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए प्रशासन ने एक-एक मामलों की समीक्षा की और कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। प्रशासन की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई से लोगों में संतोष का माहौल देखा गया।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, धोरैया क्षेत्र के पूर्व से लंबित 17 मामलों एवं धनकुंड क्षेत्र के 10 मामलों की सुनवाई की गई। वहीं, प्रतिवेदन तिथि पर धोरैया के 2 एवं धनकुंड के 1 मामले का निष्पादन किया गया। साथ ही, धोरैया एवं धनकुंड से एक-एक नए आवेदन भी प्राप्त हुए।
जनता दरबार में प्रशासन और पुलिस की संयुक्त मौजूदगी ने व्यवस्था को मजबूत बनाया, जिससे फरियादियों को अपनी समस्याओं के समाधान को लेकर भरोसा बढ़ा। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सभी लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।
जनता दरबार के सफल आयोजन से आम लोगों में उम्मीद जगी है कि उनकी समस्याओं का समाधान अब तेजी से होगा और प्रशासन उनके साथ खड़ा है।

रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की
आवाज
जय हिंद जयभारत🇳🇪
