पैर पसाना (गेरुआ नदी) में बालू माफिया पर बड़ी कार्रवाई, संयुक्त छापेमारी में वाहन जब्त

संवाददाता अंग संदेश

बांका जिले में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने इस बार सख्त तेवर दिखाते हुए व्यापक स्तर पर कार्रवाई की है। लगातार मिल रही गुप्त सूचनाओं के आधार पर माइनिंग विभाग, जीपीओ टीम तथा बौसी, पंवार और धोरैया थाना की पुलिस ने संयुक्त रूप से पैर पसाना स्थित गेरुआ नदी क्षेत्र में सुनियोजित और समन्वित छापेमारी अभियान चलाया।
बताया जा रहा है कि टीम ने चारों दिशाओं से इलाके की घेराबंदी कर ऑपरेशन को अंजाम दिया, जिससे बालू माफिया में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। इस दौरान अवैध खनन में प्रयुक्त एक वाहन को जब्त किया गया, जबकि मौके का फायदा उठाकर कुछ लोग फरार होने में सफल रहे।


प्रशासनिक अधिकारियों के अनुसार, लंबे समय से इस क्षेत्र में अवैध बालू उठाव की शिकायतें मिल रही थीं, जिसके बाद रणनीति बनाकर यह कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने स्पष्ट कहा है कि अवैध खनन में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।
सूत्रों की मानें तो आने वाले दिनों में भी इसी तरह सघन और लगातार छापेमारी अभियान चलाया जाएगा, ताकि अवैध कारोबार पर पूरी तरह लगाम लगाई जा सके। स्थानीय स्तर पर इस कार्रवाई के बाद बालू माफियाओं में खौफ का माहौल देखा जा रहा है।

रिपोर्ट,, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की
आवाज
| हर गांव, हर शहर की खबर
जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!