सरवा में अवैध हथियार निर्माण का भंडाफोड़, भारी मात्रा में हथियार व उपकरण बरामद, एक गिरफ्तार

संवाददाता। अंग संदेश।

बांका।
जिले के धोरैया थाना क्षेत्र अंतर्गत सरवा गांव में पुलिस ने अवैध हथियार निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। 07 अप्रैल 2026 को एसटीएफ बिहार, पटना की आर्म्स सेल से प्राप्त गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक बांका के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, बौंसी के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा सरवा गांव में छापेमारी कर बौध नारायण मंडल (उम्र करीब 48 वर्ष), पिता- स्व. नंद किशोर मंडल, ग्राम-सरवा, थाना-धोरैया, जिला-बांका को गिरफ्तार किया गया। छापेमारी के दौरान आरोपी के घर से अवैध हथियार एवं हथियार निर्माण में प्रयुक्त भारी मात्रा में उपकरण बरामद किए गए।


इस संबंध में धोरैया थाना कांड संख्या-101/26, दिनांक-07.04.2026 के तहत धारा-25(1-AA)/25(1-B)a/26/35 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान किया जा रहा है।
आपराधिक इतिहास
गिरफ्तार अभियुक्त का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है। धोरैया थाना कांड संख्या-67/25, दिनांक-28.02.2025 में धारा-126(2)/115(2)/308(3)/352/351(2)/3(5) BNS के तहत आरोप पत्रित है।
बरामदगी (पूरी सूची)
छापेमारी के दौरान निम्नलिखित सामान बरामद किए गए—
अर्द्धनिर्मित पिस्टल – 02 अदद
अर्द्धनिर्मित पिस्टल का बैरल – 02 अदद
अर्द्धनिर्मित पिस्टल का स्लाइड – 01 अदद
अर्द्धनिर्मित पिस्टल के बट का भाग – 03 अदद
पिस्टल के स्लाइड का भाग – 01 अदद
पिस्टल के बॉडी का अर्द्धनिर्मित भाग – 01 अदद
पिस्टल का 07 जिंदा गोली (जिसके पैकेट पर HPM .32 अंकित)
पिस्टल निर्माण का फॉर्मा – 01 पीस
गुणिया (स्केल L आकार का) – 01 पीस
ड्रिल का मशीन – 01 पीस
लेथ मशीन का भाग – 01 पीस
गुण काटने वाला बीट (छोटा-बड़ा) – 03 पीस
गुण काटने वाला डाई – 01 पीस
डाई – 01 पीस
ग्राइंडर मशीन – 01 पीस
अर्द्धनिर्मित बैरल पाइप – 01 पीस
लेथ मशीन का चाबी – 01 पीस
स्टील बीट/ड्रिल बीट (छोटा-बड़ा) – 24 पीस
(बरामद सभी सामान लोहे का बना हुआ है)
छापेमारी दल
इस कार्रवाई में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, बौंसी के नेतृत्व में टीम में शामिल रहे—
थाना अध्यक्ष धोरैया – अमित कुमार
पुअनि – आसिफ अख्तर
पीटीसी/003 – सुनील कुमार सिंह
सिपाही 761 – पंकज कुमार यादव
सिपाही 723 – संजीव कुमार
महिला सिपाही (BHG 381853) – लस्सी कुमारी
महिला सिपाही (BHG 381852) – ममता कुमारी
महिला सिपाही (BHG 381842) – सुरखी कुमारी
पंजवारा थाना बल
एसटीएफ बिहार, पटना की आर्म्स सेल टीम
पुलिस की सराहनीय पहल
पुलिस की इस सटीक एवं प्रभावी कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध हथियार निर्माण के नेटवर्क पर करारा प्रहार हुआ है। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-II, बौंसी के नेतृत्व में धोरैया पुलिस एवं एसटीएफ टीम की तत्परता, साहस और पेशेवर कार्यशैली अत्यंत सराहनीय एवं प्रशंसनीय है।
जिला पुलिस का यह कदम कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ-साथ आमजन में सुरक्षा का विश्वास बढ़ाने वाला है, जिसके लिए पूरी पुलिस टीम सम्मान की पात्र है।

रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की
आवाज
।हर गांव, हर शहर की खबर
जय हिंद जय भारत🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!