

संवाददाता । अंग संदेश।
धोरैया प्रखंड में धार्मिक माहौल के बीच जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं ग्रामीणों की रही सहभागिता
बांका। धोरैया प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत घसिया पंचायत स्थित दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य के तहत मंदिर ढलाई का कार्य सोमवार को पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ संपन्न कराया गया, जिसमें पूजा-अर्चना के उपरांत निर्माण कार्य का शुभारंभ किया गया।
मंदिर निर्माण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों एवं स्थानीय ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया । निर्माण कार्य में श्रमदान कर सहयोग प्रदान किया। इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी अरविंद कुमार, धोरैया थाना अध्यक्ष अमित कुमार, मुखिया अनीता देवी, प्रमुख रंजू देवी, विपिन यादव एवं आलोक कुमार सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में वार्ड सदस्य बबीता देवी, गोपाल दास, त्रिपूजन मंडल, दिनेश कुमार, सुमन, मुनेश्वर मंडल, रंजीत कुमार मंडल, सुभाष प्रसाद सिंह, मनोज कुमार मंडल, अनंत कुमार, प्रमोद कुमार मंडल, महेश महलदार एवं पर्यवेक्षक मुकेश यादव सहित भगवानपुर-घसिया के बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
ग्रामीणों ने बताया कि दुर्गा मंदिर निर्माण पूर्ण होने के बाद क्षेत्रवासियों को धार्मिक अनुष्ठानों एवं पूजा-पाठ के लिए एक भव्य स्थल उपलब्ध होगा, जिससे क्षेत्र की धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी

रिपोर्ट ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की
आवाज
हर गांव, हर शहर की खबर
जय हिंद जय भारत🇳🇪
