
धोरैया/बांका | रिपोर्ट
भारतीय संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर मंगलवार को मंदार डेरू ग्रामवासियों द्वारा भव्य जन्म दिवस समारोह का आयोजन धूमधाम से किया गया। इस अवसर पर विशाल रथ यात्रा एवं शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें डीजे, गाजे-बाजे, बैंड पार्टी और आकर्षक झांकियों के साथ हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
कार्यक्रम की शुरुआत मंदार डेरू से हुई, जहां से शोभायात्रा निकलकर धोरैया प्रखंड के कुर्मा होते हुए धोरैया चांदनी चौक पहुंची और वहां से भीम अंबेडकर पार्क तक गई। यात्रा के दौरान कुमारी कन्याओं, माताओं और बहनों ने सिर पर कलश लेकर श्रद्धा एवं भक्ति भाव से भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय और उत्सवमय हो उठा।

भीम अंबेडकर पार्क पहुंचने पर बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और संविधान की रक्षा का संकल्प लिया।
समारोह के दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल रहा और जगह-जगह लोगों ने शोभायात्रा का स्वागत किया। कार्यक्रम में समाज के सभी वर्गों की सहभागिता रही।
इस अवसर पर गिरीश पासवान, भोला प्रसाद शाह, उमेश दास, प्रहलाद दास, काटकुल दास, मुकेश कुमार, मसूदन रविदास, धनंजय रविदास, बड़ा टुनटुन दास, बिंदेश्वरी दास, झूमा देवी, पुष्पा देवी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।
निवेदक: समस्त मंदार डेरू ग्रामवासी।
