सम्राट चौधरी के बिहार मुख्यमंत्री बनने पर धोरैया चौक पर जश्न, पटाखों व नारों से गूंजा इलाका

धोरैया (बांका), 15 अप्रैल 2026:
बिहार के नए मुख्यमंत्री के रूप में भाजपा नेता सम्राट चौधरी के शपथ ग्रहण के बाद धोरैया प्रखंड मुख्यालय स्थित धोरैया चौक पर भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने भव्य जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने पटाखे फोड़े, मिठाइयाँ बांटी और जोरदार नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल देखने को मिला।
इस अवसर पर उपस्थित भाजपा समर्थकों ने कहा कि बिहार को पहली बार भाजपा का मुख्यमंत्री मिलने से कार्यकर्ताओं में विशेष उत्साह है और राज्य के विकास को नई दिशा मिलेगी। धोरैया चौक पर “सम्राट चौधरी जिंदाबाद” और “भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद” के नारों से माहौल गूंज उठा।
इधर पटना में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सम्राट चौधरी ने बिहार के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल द्वारा उन्हें पद की शपथ दिलाई गई। यह बिहार की राजनीति में ऐतिहासिक क्षण माना जा रहा है क्योंकि पहली बार भाजपा का नेता राज्य के मुख्यमंत्री पद पर पहुंचा है।
भाजपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि सम्राट चौधरी के नेतृत्व में बिहार विकास, सुशासन और रोजगार के क्षेत्र में नई ऊँचाइयों को प्राप्त करेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!