धोरैया पुलिस की बड़ी सफलता : मोटरसाइकिल लूटकांड का खुलासा, 2 अपराधी गिरफ्तार, कट्टा-गोली और लूटी गई बाइक बरामद

बांका जिले के धोरैया थाना क्षेत्र में हुए मोटरसाइकिल लूटकांड का पुलिस ने सफल उद्भेदन करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली तथा लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, बांका द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार 29 मई 2026 को धोरैया थाना क्षेत्र में मोटरसाइकिल लूट की घटना हुई थी। इस संबंध में धोरैया थाना कांड संख्या-151/26, दिनांक 30 मई 2026 के तहत धारा 309(4) बीएनएस में मामला दर्ज किया गया था।
कांड के उद्भेदन एवं अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक, बांका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) बौंसी के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार अभियुक्त अमन कुमार, पिता-सिकेंद्र मंडल, ग्राम-चैनपुर, थाना-रजौन, जिला-बांका से पूछताछ की गई। पूछताछ में उसने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की।


अभियुक्त की निशानदेही पर पुलिस ने एक देशी कट्टा, दो जिंदा गोली एवं लूटी गई मोटरसाइकिल बरामद की। बरामदगी के आधार पर धोरैया थाना कांड संख्या-153/26, दिनांक 06 जून 2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25(1-b)a एवं 26/35 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने एक अन्य अभियुक्त अमरेश कुमार, पिता-तुफानी यादव, ग्राम-चैनपुर, थाना-रजौन, जिला-बांका को भी गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार अभियुक्त
अमन कुमार, पिता-सिकेंद्र मंडल, ग्राम-चैनपुर, थाना-रजौन, जिला-बांका।
अमरेश कुमार, पिता-तुफानी यादव, ग्राम-चैनपुर, थाना-रजौन, जिला-बांका।
बरामद सामान
01 देशी कट्टा
02 जिंदा गोली
01 लूटी गई मोटरसाइकिल
गठित पुलिस टीम में शामिल पदाधिकारी
अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ), बौंसी – टीम नेतृत्व
पुनि अमित कुमार, थानाध्यक्ष, धोरैया थाना
पुनि राजरतन, थानाध्यक्ष, रजौन थाना
पुनि राजेश कुमार अंचल, पुलिस निरीक्षक, रजौन अंचल
पु०अ०नि० सुरज कुमार वैभव, धोरैया थाना
पु०अ०नि० अजय कुमार, धोरैया थाना
धोरैया थाना की प्रतिनियुक्त रिजर्व गार्ड
डीआईयू टीम, बांका
पुलिस ने बताया कि मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा अपराधियों के आपराधिक गतिविधियों की भी जांच की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!