धोरैया में लूटकांड के फरार आरोपी के घर कुर्की-जब्ती, न्यायालय के आदेश पर हुई कार्रवाई

बांका, धोरैया: बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत डुमरजोर गांव निवासी लूटकांड के फरार आरोपी जय नंदन यादव के घर न्यायालय के आदेश पर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की गई।
धोरैया पुलिस ने दंडाधिकारी की उपस्थिति में विधिसम्मत प्रक्रिया का पालन करते हुए आरोपी के घर कुर्की-जब्ती की कार्रवाई संपन्न कराई। कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहा। पुलिस ने न्यायालय के आदेश के अनुरूप घर में मौजूद कुर्क योग्य सामानों को जब्त किया और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की।


पुलिस के अनुसार, आरोपी जय नंदन यादव लूटकांड में वांछित है और लंबे समय से फरार चल रहा है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि फरार आरोपियों के विरुद्ध आगे भी कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!