धनकुंड नाथ में महाशिवरात्रि पर शिव विवाह का भव्य आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंदसंवाददाता : अंग संदेश |

बांका जिले के धोरैया प्रखंड अंतर्गत अवस्थित प्रसिद्ध श्री श्री 108 बाबा धनकुंड नाथ शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर भगवान भोलेनाथ के दिव्य शिव विवाह का आयोजन अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया था। रंग-बिरंगी रोशनी, फूल-मालाओं एवं आकर्षक सजावट से पूरा वातावरण स्वर्गधाम की अनुभूति करा रहा था।
मंदिर प्रांगण से लेकर बाउंड्री वॉल तक साफ-सफाई एवं सुरक्षा की विशेष व्यवस्था की गई थी। मेला परिसर पूरी तरह सुरक्षित रहा। प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया गया। श्रद्धालुओं के आवागमन, भीड़ नियंत्रण एवं व्यवस्था संचालन को लेकर पुलिस बल एवं स्वयंसेवक लगातार सक्रिय रहे, जिससे आयोजन शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।


प्रखंड प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) अरविंद कुमार स्वयं मंदिर परिसर में घूम-घूमकर सुरक्षा, यातायात एवं भीड़ नियंत्रण व्यवस्था का जायजा लेते रहे। पानी की सुविधा, घाटों की सुरक्षा तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो — इन सभी व्यवस्थाओं की निगरानी उन्होंने स्वयं की।
वहीं राजस्व पदाधिकारी (RO) काजल कुमारी मेले में लगी दुकानों एवं अन्य व्यवस्थाओं का सर्वेक्षण करती नजर आईं, ताकि आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो सके।


बाबा धनकुंड नाथ मुख्य रोड गेट से लेकर मंदिर परिसर के अंदर तक पुलिस बल की मजबूत तैनाती रही। मेला मैदान सहित पूरे क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था एक नंबर रही। पुलिस प्रशासन की सतर्कता के कारण श्रद्धालुओं ने निर्भीक होकर पूजा-अर्चना एवं शिव विवाह समारोह का आनंद लिया।
तालाब एवं पोखर के घाटों पर भी विशेष कार्ड लाइन एवं सुरक्षा व्यवस्था की गई थी, ताकि स्नान के दौरान कोई दुर्घटना न हो और बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित रहे।
समग्र रूप से महाशिवरात्रि का यह आयोजन भक्ति, उल्लास और सुदृढ़ प्रशासनिक व्यवस्था के बीच अत्यंत सुरक्षित वातावरण में संपन्न हुआ। महादेव का विवाह समारोह क्षेत्रवासियों के लिए श्रद्धा और आस्था का अविस्मरणीय क्षण बन गया।

रिपोर्टर ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की आवाज
जय हिंद | जय भारत।🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!