
संवाददाता. । अंग संदेश
धोरैया (बांका): धोरैया विधानसभा क्षेत्र में जदयू संगठन को और सशक्त बनाने को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। धोरैया विधानसभा के माननीय विधायक श्री मनीष कुमार जी की उपस्थिति में जदयू के वरिष्ठ एवं समर्पित कार्यकर्ताओं की बैठक सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कार्यकर्ताओं के कार्यों के समुचित समन्वय एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए परिपक्व जदयू नेता एवं वरिष्ठ साथी श्री गोपाल प्रसाद दास को धोरैया विधानसभा क्षेत्र के लिए विधायक प्रतिनिधि के रूप में मनोनीत किया जाए।

माननीय विधायक श्री मनीष कुमार जी द्वारा श्री दास को औपचारिक रूप से विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई देते हुए आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सशक्त होगा तथा जनसमस्याओं के समाधान में तेजी आएगी।
बैठक के अंत में श्री गोपाल प्रसाद दास को ढेर सारी बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी गईं।

रिपोर्टर ऑल इंडिया मीडिया संगठन जन जन की आवाज
जय हिंद जय भारत 🇳🇪
