धोरैया में जदयू संगठन को मिली मजबूती, अमरेंद्र सिंह प्रखंड अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित

धोरैया / बांका: 21 फरवरी 2026
संवाददाता । अंग संदेश

धोरैया प्रखंड जदयू कार्यालय में आयोजित संगठनात्मक बैठक में जनता दल (यूनाइटेड) के प्रखंड अध्यक्ष पद पर अमरेंद्र कुमार सिंह को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया। चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई।
प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी उमेशचंद्र रजक एवं प्रखंड पर्यवेक्षक मृत्युंजय कुमार की देखरेख में नामांकन और निर्वाचन की औपचारिकताएं पूरी की गईं। अध्यक्ष पद के लिए अमरेंद्र कुमार सिंह के अतिरिक्त किसी अन्य अभ्यर्थी द्वारा नामांकन दाखिल नहीं किया गया, जिसके बाद उन्हें सर्वसम्मति से विजयी घोषित किया गया।


इस मौके पर छात्र जदयू प्रखंड अध्यक्ष सरवन कुमार सिंह भी उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि युवा और छात्र वर्ग को पार्टी की नीतियों से जोड़ने का अभियान तेज किया जाएगा और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत किया जाएगा।
नवनिर्वाचित प्रखंड अध्यक्ष अमरेंद्र कुमार सिंह ने कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन को और मजबूत करने तथा पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।
बैठक के अंत में उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संगठन की मजबूती का संकल्प लिया।

रिपोर्ट, ऑल इंडिया मीडिया एसोसिएशन जन जन की
आवाज
जय हिंद जय भारत 🇳🇪

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!