धोरैया जनता दरबार में 10 मामलों का निष्पादन, भूमि विवाद समेत विभिन्न मामलों की हुई सुनवाई

धोरैया (बांका), 13 जून 2026। बांका जिले के धोरैया प्रखंड कार्यालय स्थित बहुउद्देशीय भवन में शनिवार को साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में धोरैया एवं धनकुंड थाना क्षेत्र के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।
जनता दरबार में भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, सीमांकन एवं अन्य राजस्व संबंधी मामलों की सुनवाई की गई। प्राप्त आवेदनों एवं पूर्व से लंबित मामलों पर सुनवाई करते हुए कई मामलों का निष्पादन किया गया।


प्राप्त आंकड़ों के अनुसार, धोरैया थाना से पूर्व से लंबित 24 आवेदन थे। वर्तमान तिथि को 7 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 6 मामलों का निष्पादन किया गया। वहीं धनकुंड थाना से पूर्व से लंबित 11 आवेदन थे तथा 4 नए आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें सभी 4 मामलों का निष्पादन कर दिया गया। इस प्रकार दोनों थाना क्षेत्रों को मिलाकर कुल 10 मामलों का निष्पादन किया गया।
जनता दरबार की अध्यक्षता अंचलाधिकारी श्रीनिवास कुमार सिंह ने की। इस अवसर पर थानाध्यक्ष पुलिस निरीक्षक सूरज कुमार वैभव एवं अंचल कार्यालय कर्मी अभिषेक कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।


जनता दरबार में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी-अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं, जिनके समाधान हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
रिपोर्ट : धोरैया प्रखंड कार्यालय, धोरैया,( बांका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!