सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने श्रद्धा एवं भक्ति भाव से की पूजा-अर्चना

धोरैया (बांका)। सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर धोरैया प्रखंड के घसिया पंचायत अंतर्गत बड़ा टोला बेलडिहा एवं गचिया पंचायत के महुआ कचराती गांव में महिलाओं ने श्रद्धा, आस्था एवं भक्ति भाव के साथ पूजा-अर्चना की। सुबह से ही पूजा स्थलों पर महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।


इस अवसर पर व्रती महिलाओं ने भगवान शिव एवं माता पार्वती की पूजा कर अपने पति की दीर्घायु, परिवार की सुख-समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य की कामना की। महिलाओं ने विधि-विधान के साथ व्रत रखा, पीपल वृक्ष का पूजन किया एवं उसकी परिक्रमा कर मंगलमय जीवन की प्रार्थना की। पूजा के दौरान धार्मिक गीतों एवं भजनों से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।


ग्रामीणों के अनुसार सोमवती अमावस्या का विशेष धार्मिक महत्व है। मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव एवं माता पार्वती की आराधना करने से दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनी रहती है एवं परिवार पर देवी-देवताओं की कृपा प्राप्त होती है।
पूजा-अर्चना में बड़ी संख्या में महिलाओं की सहभागिता रही। पूरे क्षेत्र में श्रद्धा एवं उत्साह का माहौल देखने को मिला।
रिपोर्ट : अंग संदेश न्यूज़, धोरैया (बांका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!