मोहर्रम को लेकर कुर्माहट में नियंत्रण कक्ष स्थापित, सुरक्षा एवं स्वास्थ्य व्यवस्था चाक-चौबंद

धोरैया (बांका), 26 जून। आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन बांका द्वारा कुर्माहट में नियंत्रण कक्ष (कंट्रोल रूम) स्थापित किया गया है। नियंत्रण कक्ष में प्रतिनियुक्त पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल 24 घंटे स्थिति पर नजर रखेंगे तथा किसी भी सूचना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करेंगे।
नियंत्रण कक्ष में पुलिस पदाधिकारी सूरज कुमार वैभव की प्रतिनियुक्ति की गई है। वहीं श्रद्धालुओं एवं आमजनों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए धोरैया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की ओर से चिकित्सा शिविर की व्यवस्था की गई है, जहां चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी, आवश्यक दवाइयों एवं प्राथमिक उपचार की सुविधा उपलब्ध रहेगी।


मोहर्रम जुलूस मार्ग पर सुरक्षा, यातायात नियंत्रण एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं के लिए प्रशासन द्वारा व्यापक इंतजाम किए गए हैं। साथ ही सभी प्रतिनियुक्त पदाधिकारियों एवं कर्मियों को पूरी सतर्कता एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का निर्देश दिया गया है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।
— संवाददाता, अंग संदेश न्यूज, धोरैया (बांका)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!